ज्ञानपुर। औराई के चकापुर गांव में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने युवक के खाते से 11 फरवरी को छह लाख रुपये उड़ा दिए। मोबाइल बंद होने के कारण युवक को पता नहीं चला। बैंक में जब रुपये निकालने गया तो खाता खाली होने की सूचना मिली। इस पर उसका माथा ठनक गया। शिकायत मिलने पर साइबर सेल ने प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू की है। औराई के चकापुर निवासी चंचल चौबे ने साइबर सेल से शिकायत की। बताया कि 11 फरवरी को उसके एचडीएफसी बैंक खाते से दो बार में दो लाख और चार लाख रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए हैं। वह उक्त खाते से नेट बैंकिंग भी नहीं चलाता है। न ही इस खाते का एटीएम है।
आठ फरवरी से उसका मोबाइल बंद है। जब मैं बैंक गया तो वहां पता चला कि खाते में रुपये नहीं है। जानकारी होने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक साइबर एके सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है। संवाद