फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: असलहा सटाकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 9.60 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के लीलाधरपुर गांव के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा सटाकर नौ लाख 60 हजार रुपये लूट लिए। कठारी गांव के गुलाम आजाद के कठारी और घोसियां में ग्राहक सेवा केंद्र हैं। पीड़ित के मुताबिक शुक्रवार दोपहर तीन बजे वे भदोही के एक्सिस बैंक से 9.60 लाख रुपये लेकर आ रहे थे। पॉलिटेक्निक कॉलेज लीलाधरपुर के सामने पहुंचे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने रुकने का इशारा किया जिसके बाद वह किनारे बाइक खड़ी कर रुक गए।
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कनपटी पर असलहा सटाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद वह भाग गए। सूचना मिलने पर एसपी अभिनव त्यागी, एएसपी शुभम अग्रवाल, सीओ आराई राजीव सिंह समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद पुलिस टीम अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों को पकड़ नहीं सकी। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की टीम पुलिस हर बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें