फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 21 से 23 तक विशेष लोक अदालत, लंबित वादों का होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों के निस्तारण के लिए 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के लंबित वादों का निस्तारण किया जाएगा। पक्षकार अपनी सुविधा के अनुसार भौतिक रूप और ऑनलाइन माध्यम से सुलह-वार्ता में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन पक्षकारों के वाद सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं और जो अपने मामले का सौहार्दपूर्ण समाधान चाहते हैं, वे निर्धारित समय के भीतर सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरकर अपने वाद को विशेष लोक अदालत में सूचीबद्ध कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। पक्षकार ई-मेल speciallokadalat2026sci.nic.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी-ब्लॉक, सर्वोच्च न्यायालय से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें