फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्व में जगन्नाथपुर की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत शनिवार को जिलास्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में जगन्नाथपुर की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ें। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आती है। ब्लॉक में प्रथम स्थान पाने वाली छह टीमों ने पंजाबी, गुजराती समेत अन्य विधाओं में लोकनृत्य प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने नृत्य का अवलोकन कर अंक दिया। लोकनृत्य में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जगन्नापुर ने प्रथम, वीएनजीआईसी ने द्वितीय और राजकीय स्कूल सदौपुर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी टीमों को प्रधानाचार्य वीएनजीआईसी प्रेमचंद्र यादव ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन राम गोपाल तिवारी, हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर इंद्रमणि मिश्रा, दिनेश गुप्ता, अजय कुमार पांडेय, अशोक त्रिपाठी, विशंभरनाथ, पारसराम, अबुल कलाम, स्वामी वर्मा, सरोज गुप्ता, पुष्पांजलि शर्मा, त्रिवेणी प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें