रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में सबसे तेज दौड़ लगाते हुए जुगेश ने पहला स्थान हासिल किया।
बैराखास गेट से जिला व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया। रेस बैराखास, श्रीपुर, भगवानपुर, भिदिउरा, भुड़की होते हुए विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में समाप्त हुआ।
विजेताओं में सिकंदरा के जुगेश कुमार बिंद प्रथम, जौहरपुर के राजकुमार द्वितीय, गांधी के राजकुमार गुप्ता तृतीय, सरई राजपुतानी के मुन्नीलाल चतुर्थ, कुकरौठी के जितेंद्र कुमार पाचवें स्थान पर रहे।
समापन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष हीरालाल मौर्य और विरेंद्र यादव ने विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सैफ अहमद, शिवशंकर मौर्य, विजय त्रिपाठी, रवि चौरसिया, अमित शुक्ला, अजीत मिश्र, गौरव शुक्ल, मुकुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन खेल सचिव कैलाश नाथ पाल ने किया। वहीं दूसरी ओर शिव अभिषेक स्पोर्टिगिं क्लब की ओर से 400 मीटर बालक एवं बालिका दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
बालक वर्ग में राजू सरोज प्रथम, पृथ्वी पाल द्वितीय, शिव कुमार पाल तृतीय, रणविजय याव चौथे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ज्ञानो प्रथम, ममता द्वितीय, महिमा पाल तृतीय रही।