फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही तक पहुंची यादव सिंह प्रकरण की आंच

Tue, 12 Apr 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 नोएडा के चर्चित इंजीनियर यादव सिंह प्रकरण की आंच जिले तक पहुंच गई है। मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम घोटाले के आरोपी एक इंजीनियर के कार चालक के डीघ ब्लॉक स्थित मंगापट्टी गांव में हफ्ते भर में तीन बार पहुंची। सीबीआई के अधिकारी चालक की चल-अचल संपत्तियों के कई अभिलेख राजस्व विभाग से लेकर गए हैं। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने तो सीबीआई के आने की पुष्टि नहीं की पर राजस्व से जुड़े कर्मचारियों ने इसकी पुष्टि की है।   
विज्ञापन

न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोयडा) में भ्रष्टाचार कर काली कमाई का साम्राज्य खड़ा करने के आरोपी इंजीनियर यादव सिंह प्रकरण की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में यादव सिंह समेत प्राधिकरण के कई इंजीनियर आरोपी बनाए गए हैं। इनमें एक इंजीनियर का कार चालक डीघ ब्लॉक के मंगापट्टी गांव का निवासी है। इंजीनियरों की बेनामी चल-अचल संपत्ति की जांच कर रही सीबीआई टीम सोमवार को मामले की टोह लेने के लिए मंगापट्टी गांव पहुंची थी   और हलका लेखपाल और सेक्रेटरी के माध्यम से चालक के नाम की खतौनी, खसरा, परिवार रजिस्टर की नकल समेत कई अभिलेख अपने साथ ले गई। सूत्रों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में सीबीआई गांव में तीन बार धमक चुकी है।बताया जाता है कि कारचालक के सहयोग से आरोपी इंजीनियर ने भदोही, मिर्जापुर, इलाहाबाद में कई स्थानों पर संपत्ति बनाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक सीबीआई के दो अधिकारी बृहस्पतिवार, शनिवार और सोमवार को गांव में आए।  कार चालक तो नहीं मिला, लेकिन अधिकारियों ने ग्राम प्रधान से मिलकर उसके बारे में   जानकारी ली। टीम ने हलका लेखपाल से जमीन से जुड़े कई अभिलेख भी लिए । लेखपाल सत्यनारायण मौर्य ने बताया कि सीबीआई के दो अधिकारी उनके पास आए थे, मंगापट्टी के एक युवक के कुछ अभिलेख मांगे, जिसे उपलब्ध करा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें