फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के मंदिर में विस्फोटक के बाद प्रशासन अलर्ट

Tue, 12 Apr 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिगंल मंदिर में आतिशबाजी के दौरान हुए हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। हालांकि इस समय आतिशबाजी को कोई आयोजन नहीं है लेकिन यहां के आधा दर्जन थोक विक्रेताओं के यहां आतिशबाजी किस हाल में उसकी पड़ताल कराने का निर्णय लिया है। भविष्य में आतिशबाजी के दौरान अग्निशमन की ओर से जारी निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस तरह के आयोजन की अनुमति देते समय इन नियमों का सख्ती से पालन कराने की शर्त भी रखी जाएगी।
विज्ञापन

आतिशबाजी भंडारण के नियमों के अनुसार स्थानीय स्तर पर निर्मित करीब एक क्विंटल और पांच क्विंटल पैक्ड आतिशबाजी  का ही भंडारण किया जा सकता है। जबकि उसके कहीं अधिक यहां के थोक विक्रेताओं के यहां आतिशबाजी का स्टाक होने की संभावना है। भंडारण स्थल पर आपात स्थिति से निपटने के लिए उपकरण चालू हालत में है या नहीं।
करीब पांच साल पहले फरीदपुर स्थित थोक कारोबारी अंबे स्टोर के गोदाम में भीषण अग्निकांड हुआ था। हालांकि इस घटना से किसी की मौत तो नहीं हुई लेकिन आर्थिक क्षति ज्यादा हुई। उन दिनों इस घटना के बाद सभी आतिशबाजी लाइसेंसियों को जो निर्देश जारी किए गए उनका  ठीक से अमल हुआ है या नहीं। इन सभी की अग्नि शमन और प्रशासन की टीम से परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन


‘शासन से इस बारे में निर्देश तो मिले नहीं हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर आतिशबाजी के थोक विक्रेताओं के स्टोर का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। भविष्य में रावण दहन तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आतिशबाजी आयोजन के दौरान अग्निशमन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के लिए अनुमति पत्र में इन नियमों का पालन कराने का उल्लेख रहेगा ।’ उमेश मंगला, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें