फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Thu, 23 Jul 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 सूचना पाते ही आस-पास के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। कुछ देर  बाद ऊंज समेत आस-पास थानों की पुलिस, सीओ आरके यादव, अपर पुलिस अधीक्षक  लल्लन प्रसाद पहुंच गए।
विज्ञापन


 शव का पंचनामा करके ऊंज पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया। मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
 युवक की उम्र 25 वर्ष से अधिक लग रही थी। शरीर पर गंजी और चड्ढी भर था, जबकि उसके पैंट और शर्ट शव  से 15 फीट की दूरी पर झाड़ी में पड़े थे।

 शव औंधे मुंह पड़ा था, उसका चप्पल  भी शव से दस फीट दूर पड़ा था। गोरा चेहरा और सामान्य कद के युवक के शव को  देखकर लग रहा था कि बाहर से उसकी हत्या करके हत्यारे रात में शव फेंककर चले  गए होंगे। युवक के शर्ट के कॉलर पर सुलेम सराय आजमगढ़ लिखा हुआ था।

 इससे  आशंका जताई जा रही है कि युवक आजमगढ़ जिले का निवासी हो सकता है। साजिश के  तहत उसकी हत्या की गई होगी। एसओ रमेश चौबे, विनोद दुबे समेत जुटे पुलिस  अधिकारियों ने भी हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही। ऊंज एसओ विनोद दूबे ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया मृतक जिले का नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें