जिले में शिक्षक दिवस सोमवार को हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। स्कूलों में गोष्ठी आयोजित कर शिक्षक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्ण सर्वपल्ली के विचारों पर प्रकाश डाला गया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। लायंस क्लब की ओर से तीन शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय डभका में आयोजित गोष्ठी में यूबीआई विशुनपुर के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार गुप्ता ने कहा कि देश के विकास में शिक्षकों की भूमिका अहम है। समाजसेवी शाहिद रजा रिजवी ने स्कूल के शिक्षकों और बच्चों के उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 हजार देकर पुरस्कृत किया। हेडमास्टर मानिक चंद्र पाल, सविता सिंह, अश्वनी कुमार, राज बहादुर, संतोष बिंद, विनीता गुप्ता, ममता आदि रहे। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय गड़ौरा में पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज ने शिक्षकों के योगदान पर प्रकाश डाला। सुग्रीव सिंह, विजय बहादुर आदि रहे। लायंस क्लब ज्ञानपुर की ओर से चकवां स्थित श्रीराम सेवक सिंह आदर्श विद्या संस्थान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षक गामा लाल पाल, शीतला प्रसाद पांडेय, पन्नालाल द्विवेदी को सम्मानित किया गया। सुनील कुमार शर्मा, नागेंद्र सिंह, अजीता प्रसाद पांडेय, अरविंद भट्टाचार्यआदि रहे। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर, भुड़की, जोरईं, चककलूटी में शिक्षक दिवस मनाया गया। अनिल त्रिपाठी, बृजेश श्रीवास्तव, विनोद कुमार आदि रहे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीआरसी पर गोष्ठी आयोजित कर शिक्षक दिवस मनाया। मनोज उपाध्याय, योगेंद्र सिंह, केके मौर्य, प्रकाश तिवारी आदि रहे। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में गोष्ठी हुई। कैलाशनाथ उपाध्याय, नीरज त्रिपाठी, अशोक कुमार, मनोज कुमार, विपिन कुमार यादव, श्रीराम यादव, प्रेमचंद्र यादव रहे। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार छतमी स्थित ओम उच्च शिक्षण संस्थान में गोष्ठी आयोजित की गई।