फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंज सीमा पर बढ़ी निगहबानी

Fri, 21 Jul 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
विज्ञापन
ऊंज सीमा पर बढ़ी निगहबानी
विज्ञापन
जिले की ऊंज सीमा से महज आठ किमी दूर बरौत बाजार में सड़क दुर्घटना में एक कांवरिया के जख्मी होने पर हुए बवाल के बाद जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। ऊंज से लेकर बाबूसराय सीमा तक सुरक्षा बढ़ा दी गई। सीओ की निगरानी में एक-एक कांवरियों की जांच कर उन्हें आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन


जीटी रोड पर इलाहाबाद के सीमावर्ती बाजार बरौत में तेरस मेले को लेकर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में कांवरिया पहुंचे। वहां बवाल की सूचना पर जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। सीओ ज्ञानपुर रामकरण और सीओ औराई सुशील कुमार जिले में जीटी रोड की सीमाओं पर पहुंच गए।

इलाहाबाद की ओर से वाराणसी की तरफ जाने वाले एक-एक कांवरिया की जांच कर उन्हें आगे बढ़ाया गया। चक्काजाम होने से जीटी रोड के दक्षिणी लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सीओ ज्ञानपुर रामकरण ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर जांच-पड़ताल की गई। सभी थानाध्यक्षों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। जीटी रोड के उत्तरी लेन पर एक भी वाहन न आने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें