फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक सड़क किनारे गड्डे में गिरी, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही । कोतवाली क्षेत्र के औराई रोड स्थित प्रजापतपुर में बीती रात गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इसमें चालक घायल हो गया। इस बीच ट्रक की जद में आने से एक गरीब का निर्माणाधीन कच्चा मकान भी धराशाई हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने चालक को निजी अस्ताल में भिजवाया। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से वह ट्रक पर संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोपीगंज निवासी राज यादव इलाहाबाद से गिट्टी लाद कर आजमगढ़ के लिए निकला था। भोर में साढ़े तीन बजे जब वह प्रजापतपुर से गुजर रहा था तभी उसे नींद आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ और निर्माणाधीन कच्चे मकान से टकरा कर गड्ढे में पलट गया। धराशाई हुए कच्चे घर के मालिक पंचम गौतम ने बताया कि बड़ी मुश्किल से कच्ची ईंटें और मिट्टी से जोड़कर दिवारे खड़ी की थी। सब ट्रक के साथ जमींदोज हो गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें