फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पास खेत में खाली अटैची मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
नईबाजार। भदोही कोतवाली क्षेत्र के नईबाजार पुलिस चौकी अंतर्गत रघुनाथपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में घुस कर नगदी समेत एक लाख के आभुषण व मोबाइल पर हांथ साफ कर दिया। घर खुला छोड़कर बरामदे में सो रहे भुक्तभोगी ने सुबह जब बिखरे सामान देखे तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

गुड्डू सरोज ने बताया कि कमरे में न सोकर वह बरामदे में सो रहा था। कमरे का दरवाजा खुला था। सुबह नींद खुली तो कमरे के अंदर इधर उधर बिखरे सामान देख कर उसके होश उड़ गए। कमरे की छानबीन की तो बता चला कि एक अटैची नहीं है। इसके बाद वह आस पास खेत में अटैची ढूंढने निकला तो पास के खेत में खाली फेंका हुआ मिला। बताया कि अटैची में 90 हजार के विभिन्न आभूषण थे जो चोरों के हाथ लग चुके थे। इसकी सूचना चौकी पुलिस को देने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। इसी प्रकार कुछ और समय बीतने पर गांव के ही मूलचंद्र सोनकर को पता चला कि चोरों ने उसके घर पर धावा बोला है। उसने बताया कि कमरे के बाहर लोग सो रहे थे। चोरों ने कमरे में घुस कर 21 हजार नगद और मोबाइल गायब कर दिया। सुबह इसकी जानकारी होने पर घर वालों की नींद उड़ गई। पुलिस चौकी प्रभारी इंद्रदेव सिंह ने बताया कि चोरी की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें