फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छात्रा समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर क्षेत्र में राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह अलग-अलग हुए सड़क हादसों में छात्रा समेत दो लोग घायल हो गए। उपचार के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छात्रा रुख्सार की हालत गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रुख्सार अपने ननिहाल सराय मोहाल-गोपीगंज में रहकर पढ़ाई करती है। बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल जाने के लिए राजमार्ग चौराहे पर खड़े आटो में वह बैठी थी। बताते हैं कि चालक ने तेज गति से आटो को ज्ञानपुर की ओर घुमा दिया। इससे रुख्सार सड़क पर गिर कर चोटिल हो गई। संयोग था कि पीछे से जा रही कार के चालक ने सतर्कता दिखाते हुए कार रोक दी। घटना के बाद चालक आटो छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आटो को कब्जे में ले लिया। दूसरी घटना पुलिस चौकी के सामने हुई। कोचिंग करने आए घनश्यामपुर निवासी आकाश कार के धक्के से घायल हो गया। बताया जाता है कि वह नगर में संचालित कोचिंग सेंटर आया था और घर जाते समय कार-बाइक भिड़ंत में घायल हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक चालक कार को लेकर भाग निकला। घायल छात्र प्राथमिक उपचार के बाद घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें