फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर। थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के सामने बुधवार की सुबह रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। छानबीन में मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया। उसमें एक लड़की के नाम का जिक्र करते हुए लिखा था कि मैं उसकी याद में आत्महत्या कर रहा हूं, हो सके तो मेरे ऊपर एक कफन डाल देना।
विज्ञापन

राजापुर गांव के सामने लोगों ने बुधवार की सुबह रेलवे लाइन पर एक युवक का शव देखा गया। थोड़ी ही देर में खबर पूरे गांव में फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों लोग पहुंच गए। लोगों ने मृतक की पहचान इसी गांव के निवासी कन्हैया राजभर के बेटे शिवप्रकाश राजभर (28) के रूप में करते हुए इसकी जानकारी उसके परिवार वालों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देख चीख-पुकार करने लगे। पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष इंद्रकांत मिश्र ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। उसमें एक लड़की के नाम का जिक्र करते हुए लिखा है कि मैं उसकी याद में आत्महत्या कर रहा हूं। हो सके तो मेरे ऊपर एक कफन डाल देना। आशंका जताया कि रात में किसी समय युवक ने आत्महत्या की होगी। उधर शिवप्रकाश की मौत से घर में कोहराम मचा रहा। मां आशा देवी सहित परिवार के अन्य लोग दहाड़े मारकर चीखते-चिल्लाते रहे। मौजूद लोग उन्हें सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें