चौरी। थानाक्षेत्र के जमुआं बाजार में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने छह से अधिक दुकानों का ताला तोड़ दिया। एक दुकान में चोरी करने के बाद जब चोर दूसरे दुकान में पहुंचे तभी पुलिस का सायरन सुनकर वह भाग निकले। पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
चौरी महराजगंज मार्ग पर जमुआ गांव के पास इलेक्ट्रिक, ऑटो मोबाइल, फर्नीचर, बर्तन आदि की छह दुकाने हैं। सभी दुकानें अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले हिंछलाल यादव, दिलीप मौर्या, ओमप्रकाश, राना मिश्रा की रहीं। हर रोज की तरह सभी अपनी दुकाने बंद कर घर चले गए। देर रात आए चोर सभी दुकानों का ताला तोड़ दिया। राना मिश्रा की दूकान से लगभग दो हजार रूपये का बर्तन चोरी हुआ। बताया जा रहा है कि रात में पुलिस का सायरन सुनकर चोर दूसरी दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे सके। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने घटना स्थल पर जाकर मौका-मुआयना किया। छह दुकानों का ताला टूटने पर व्यापारी भयभीत हैं। ठंड शुरू होने के साथ ही चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़वाने की मांग की।