फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से बस पलटीं,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जंगीगंज/लालानगर। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सूफीनगर-दौरियाहीं के पास बुधवार भोर में पहले से खड़ी दो बसों में कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बसें पलट गईं। हादसे में 10 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया। गंभीर चोट के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बिहार से दो मिनी बसों में 73 तीर्थयात्री मंगलवार रात प्रयागराज कुंभ जा रहे थे। सूफीनगर पहुंचकर यात्रियों ने बस चालकों को आराम करने और खाना खा लेने की बात कह कर बस रुकवा दी। खाना खाने के बाद कुछ यात्री राजमार्ग के किनारे बने नाले पर तो कुछ बसों के अंदर आराम करने चले लगे। भोर में वाराणसी की ओर से आ रहे कंटेनर ने अनियंत्रित होकर बसों में टक्कर मार दी। टक्कर जबरदस्त होने से दोनों बसें पलट गईं और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर ऊंज पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गोपीगंज भेजवाया। कंटेनर को कब्जे ले लिया गया। सीएचसी गोपीगंज और जिला अस्पताल में उपचार के बाद हालत नाजुक होते ही सभी घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। घटना में बसें भी काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन

ये यात्री हुए घायल
अभय कुमार साहनी (32) पुत्र रामदेव साहनी भुदकुड़वा रजईपुर-बिहार, सुभाष ठाकुर (46) पुत्र केदार प्रसाद धलवाना बिहार, शिवकुमार (39) पुत्र चंद्रदीप तिवारी निवासी खनऊवा रजईपुर-बिहार, नारद राय (35) पुत्र स्व. चंद्रदेव भादवा बड़वाबखरी कल्याणपुर-बिहार, बीरबल साह (58) पुत्र नथुरी साह बड़वा बखरी बिहार, वकील यादव (36) लालचंद यादव बड़वा बखरी कल्याणपुर बिहार, राजू (35) पुत्र बाबूलाल यादव निवासी बड़वा बखरी मोतिहारी बिहार, नगीना यादव (60) निवासी बड़वा बखरी आदि।
विज्ञापन



पूरा नहीं हो सका जल चढ़ाने का सपना
ऊंज। बुधवार की देर रात सूफीनगर-दौरियाहीं गांव के पास रामदेव पीजी कॉलेज के ठीक सामने राजमार्ग पर हुई घटना ने तीर्थयात्रियों के जल चढ़ाने की मनोकामना को अधर में लटका दिया। बताया जाता है कि सभी 73 तीर्थयात्री प्रयागराज पहुंचकर गंगाजल को अरेराज-बिहार स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर पर चढ़ाया जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें