गोपीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में गत दिनों महिला को अर्द्धनग्न कर पीटने के ूूमामले में दो और आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों बुनकर कार्ड बनवाने गई एक महिला को गांव के कुछ मनबढ़ों ने मामूली बात पर उसको अर्द्धनग्न कर दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की थी। मामला हाईप्रोफाइल होता देख पुलिस ने विभिन्न धाराओं में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं घटना के अगले ही दिन एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच टीम ने फरार प्रदीप और राजधर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी भी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।