फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का ताला तोड़कर मुकुट और हार चोरी दो संक्षेप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां थानाक्षेत्र के किसुनापुर गांव में दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट, हार और दान पेटिका से 4500 रुपये पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। रवि उपाध्याय के घर के सामने भव्य दुर्गा माता का मंदिर है। उनका कहना है कि 31 अक्टूबर की रात्रि में चोरों ने मंदिर के दरवाजा का ताला तोड़कर करीब 50 हजार से अधिक संपत्ति चोरी की कर ली। रवि ने चोरी की लिखित तहरीर सुरियावां थाने में दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल निरीक्षण किया। तीन दिन बीतने के बाद भी इस मामले में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


वाहन के धक्के से युवक गंभीर
मोढ़। सरपतहां के समीप शनिवार को सुबह अज्ञात वाहन के धक्के युवक मोनू मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। बताया जाता है कि मोनू मिश्रा अपनी मोटरसाइकिल से ज्ञानपुर जा रहे थे। डीएम आवास के पास पावर हाउस पर एक्सीडेंट हो गया। उनको सिर में गंभीर चोट आई। संयोग था कि सूर्या बालिका इंटर कॉलेज मोढ़ के प्रबंधक राजन दुबे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मोनू को पहचान लिया और एंबुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें