फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के प्रहार से जीआरपी का जवान जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक यात्री ने जीआरपी जवान मनोज कुमार की जांघ में चाकू मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद अन्य जवानों ने सक्रियता दिखाकर यात्री को गिरफ्त में ले लिया।
बृहस्पतिवार को लगभग दो बजे सिकंदराबाद से दानापुर की ओर जा रही डाउन दानापुर एक्सप्रेस जैसे ही ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर रुकी, बिहार का यात्री लालू राय ट्रेन से नीचे उतरकर हंगामा करने लगा। यह देखकर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कांस्टेबल मनोज कुमार, धर्मेंद्र सिंह यादव, आरपीएफ के महेंद्र सरोज ने जब उसे पकड़ना चाहा तो उसने मनोज कुमार की जांघ पर चाकू से जोरदार प्रहार कर दिया। इससे जवान जख्मी हो गया। इसके बाद जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। यात्री की तलाशी में चाकू, छपरा तक का टिकट और ढाई हजार से अधिक नकदी मिले। पहचान आधार कार्ड से हुई। आरोपी यात्री बिहार के भीती सहाबुद्दीन निवासी बताया जाता है। घायल जवान का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराने के बाद आरोपी को लेकर जीआरपी वाराणसी कैंट रवाना हो गई।
विज्ञापन


रेलवे की सुरक्षा में फिर लगी सेंध
लालानगर। स्टेशनों और ट्रेनों की सुरक्षा में भ्रमण कर रहे जवानों के ऊपर आए दिन हो रहे हमले से मंडलीय सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगती दिख रही है। ट्रेनों में कैटरिंग व्यवस्था होने के बाद भी रेलवे पुलिस के संरक्षण में फलफूल रहे अवैध वेंडरों एवं संदिग्ध लोगों पर स्पेशल टीम का शिकंजा न कस पाना, आरपीएफ पोस्ट इलाहाबाद सिटी और जीआरपी पोस्ट माधोसिंह की कार्यप्रणाली पर अंगुली उठने लगी है। गौरतलब है कि चार माह पूर्व गेट संख्या 42 कौलापुर में ओएचई तार की सुरक्षा में लगे आरपीएफ जवान दिलीप दुबे को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन


अवैध वेंडरों के खिलाफ चलेगा अभियान: आयुक्त
लालानगर। वाराणसी मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार पांडेय के संज्ञान में मामला पहुंचने पर कहा कि शीघ्र ही अवैध रूप से ट्रेनों में चलने वाले वेंडरों और संदिग्ध लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इससे एस्कार्ट सुरक्षा में तैनात जीआरपी-आरपीएफ जवानों के सतर्कता की हकीकत भी सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें