फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद मे मारपीट आधा दर्जन घायल ।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। थानाक्षेत्र के पूरेटीका गांव में भूमि संबंधी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें छह लोग घायल हो गए। इस दौरान एक पक्ष का मड़हा जल गया। उन्होंने दूसरे पक्ष पर मड़हा फूंकने का आरोप लगाया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद दोनों पक्ष के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह पुराने विवाद को लेकर बिंद और सरोज परिवारों के बीच कहासुनी के हो गई। थोड़ी ही देर में बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। लाठियां और ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से मुलायम बिंद (19), बृजलाल (37), राधेश्याम (50) और दूसरे पक्ष से चंदू (40), पुनवासी (58), इंद्रजीत (32) घायल हो गए। इसी बीच पप्पू सरोज के मड़हे में किसी ने आग लगा दी। उन्होंने विरोधी पक्ष पर जानबूझकर मड़हा फूंकने का आरोप लगाया। सभी का उपचार गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। मारपीट की रिपोर्ट दोनों तरफ से दर्ज कराई गई। पुलिस ने शांतिभंग में दोनों तरफ से तीन-तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जमानत पर छूटने के बाद फिर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। उनका भी उपचार गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें