फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवाइजरी जारी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। इन दिनों कई प्रांतों में कथित तौर पर महिलाओं की चोटी काटने की घटनाओं को अफवाह बताते हुए जिले की पुलिस ने शुक्रवार को विधिवत एडवाइजरी जारी की है। एसपी ने खासकर सभी थानाध्यक्षों को इस तरह की अफवाहों पर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। ग्रामीण सुरक्षा समितियों को भी सक्रिय रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

सूबे के पश्चिमी जिलों के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान में महिलाओं की चोटी अचानक कटने की घटनाओं पर स्थानीय पुलिस सजग है। हालांकि भदोही में अभी ऐसी घटनाएं नहीं हुई हैं। पर डीजीपी के निर्देश के बाद जिले की पुलिस की ओर से शुक्रवार को सभी थानों में इस मामले को लेकर एडवाईजरी जारी कर दी गई। जिसमें कहा गया है कि यदि कोई इस तरह की अफवाह फैलाता है तो पुलिस को सूचना दें। ग्रामीण शांति सुरक्षा समितियों को सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया है। निर्देश है कि अगर कोई शरारती तत्व अफवाह फैलाता है तो उस पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। नागरिकों और सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों से आग्रह किया गया है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल ने कहा कि अफवाह पर रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस इस पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें