फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक का था झाड़ी में मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गत 10 मई की रात ज्ञानपुर स्थित पुलिस लाइन के पास झाड़ी में मिला अज्ञात शव सराय जगदीश निवासी अशोक कुमार पुत्र डाक्टर गौतम का था। पहचान होते ही पिता न्याय की आस में कभी कोतवाली गोपीगंज तो कभी ज्ञानपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दे रहा है। सोमवार को भी पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र सौंप न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस शव को अज्ञात मान कर अंतिम संस्कार भी करा चुकी है।
विज्ञापन

10 मई की रात करीब नौ बजे पुलिस लाइन के पीछे झाड़ी में ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस एक अज्ञात शव को बरामद किया था। शव की पहचान न होने पर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करा दिया गया। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसका बेटा कौलापुर निवासी सुरेश कुमार टेंट में काम करने के लिए गया था। काफी खोजबीन के बाद अखबार में छपी फोटो से उसके मौत की जानकारी मिली। बताया कि सराय जगदीश निवासी करिया कौलापुर निवासी सुरेश श्रीवास्तव के पास टेंट में काम करने के लिए अपने साथ ज्ञानपुर पुलिस लाइन ले गया था और उसी दिन रात आठ बजे पुलिस लाइन के बाउंड्रीवाल के समीप झाड़ी से एक शव बरामद किया जो खून से लथपथ था। बेटे के घर न आने पर दोनों के घर जाकर पूछा तो वे आनाकानी करते रहे। आरोप लगाया कि पुलिस ने 72 घंटे बाद उसे लावारिस घोषित कर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस न तो जांच पड़ताल की और न ही परिजनों को जानकारी के लिए कोई गंभीरता ही दिखाई। मामले जब एफआईआर दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने इंकार कर दिया। एसपी राजेश एस ने कहा कि तीन दिनों तक शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन कोई नहीं आया। शव से दुर्गंध उठने से उसका अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें