गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के केड़वरिया मोहाल स्थित रेलवे फाटक के पास शनिवार को बोलेरो सवार लोगों ने युवक की पिटाई कर 20 हजार रुपये लूट लिए। भुक्तभोगी ने ग्रामप्रधान की मदद से चौकी पहुंच बोलेरो सवार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
रामपुर घाट निवासी दयाराम वर्मा का पुत्र सूरज वर्मा गोपीगंज में ठेके पर मकान बनाने का काम कर रहा था। शनिवार की सुबह मजदूरों को पैसे देने के लिए घर से 20 हजार रुपये लेकर आ रहा था। आरोप है कि केड़वरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास बोलेरो से पहुंचे कुछ लोगों ने मारपीट कर उसे घायल करते हुए रुपये लूट लिए और भाग निकले। घायलावस्था में ग्राम प्रधान के साथ पुलिस चौकी पहुंचे सूरज ने डेरवां गांव निवासी छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगी रही। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य में कराया गया।