भदोही (ब्यूरो)। ज्ञानपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम उधवा माफी के चकफुट ही गांव में सोमवार की रात अराजक तत्व सड़क किनारे गुमटी का ताला तोड़कर उसमे से सामान उठा ले गए। भुक्तभोगी शिव प्रकाश राय का कहना है कि जाते जाते लोग उसकी गुमटी को तहस नहस कर गए। उसने पुलिस को दिए तहरीर में गांव की ही दो दबंदों पर ऐसा करने का आरोप लगाया।
पीड़ित ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के किनारे उसने अपनी जमीन पर गुमटी रखी है। जिससे उसका जीविकोपार्जन होता है। बताया कि कुछ लोग जमीन को अपना बताकर कई दिनों से उले वहां से गुमटी हटाने का दबाव बना रहे थे। आरोप लगाया कि गुमटी वहां से हटाने की गरज से ही उन लोगों ने उसकी गुमटी में चोरी की और गुमटी को उलट पलट दिया। बताया कि घटना की जानकारी होते ही उसने डायल-100 को फोन कर मौके पर बुलाया। जिसने आवश्यक जानकारी ली। उसने बताया कि असनाव पुलिस चौकी से उसे कोई सहयोग नहीं मिला तो उसने पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर दबंदों पर कार्रवाई की मांगा की है।