फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक हिस्सा मांगने पर सगे भाईयों ने मिल कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। बंटवारे को लेकर ग्राम सर्रोई में हुए मारपीट में तीन भाइयों ने अपने सगे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। भुक्तभोगी को कोतवाली से न्याय नहीं मिला तो गुरुवार को वह परिवार संग तहसील स्थित पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय के दफ्तर पहुंचा। सीओ के निर्देश पर कोतवाली में उसका एनसीआर दर्ज किया।
विज्ञापन

भुक्तभोगी राजेश पांडेय ने बताया कि वह पांच भाई है। चार भाई माता मुन्नी देवी को अपने झांसे में रखकर उसके हिस्से पर भी काबिज हैं। बंटवारे की बात करने भर से उसके चारो भाई आग बबूला हो जाते हैं। बताया कि 24 जनवरी को उसके भाइयों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली आया तो रजपूरा पुलिस चौकी भेज दिया गया लेकिन मुकदमा नहीं लिखा गया। वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि वह कई दिन से सीओ कायालय आ रहा है लेकिन उनसे आज मुलाकात हुई। जिनके निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने उसकी माता और भाईयों कमलेश, मालिक व अरुण के विरुद्ध एनसीआर दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें