फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुखी का घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर(भदोही)। भदोही कोतवाली क्षेत्र के दुलमदासपुर गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य शेषमणि के अपहरण मामले में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख विकास यादव समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भदोही ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर घमासान चरम पर पहुंच गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका सिंह के अविश्वास प्रस्ताव की मांग करने के बाद बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने को लेकर लामबंदी तेज हो गई है। दुलमदासपुर सर्रोई के क्षेत्र पंचायत सदस्य शेषमणि का उनके घर से अपहरण हो गया था, जिसे इसी प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में उनकी पत्नी सीतमणि ने भदोही कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ब्लॉक प्रमुख विकास यादव और चार अन्य लोगों ने उनके पति का अपहरण कर लिया है। गाड़ी में भरकर ले जाते समय अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया। इस मामले में रविवार की देर रात भदोही कोतवाली पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख विकास यादव के अलावा सुभाष यादव, राजेश यादव और रामराज यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। भदोही सीओ अभिषेक पांडेय ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के अपहरण मामले में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें