फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर जालसाजी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक अपात्रों को आवास आवंटित करने का मामला सामने आ रहा था, लेकिन प्रशासन ने शिकंजा कसा तो लाभार्थियों का बैंक खाता ही बदल देने के मामले सामने आने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला आया है डीघ ब्लॉक के चकमानधाता गांव में। यहां के एक लाभार्थी के नाम प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ और पहली किस्त की धनराशि दूसरे के खाते में भेज दी गई। डीएम के संज्ञान में मामला आने के बाद प्रधान और निवर्तमान सेक्रेटरी पर गोपीगंज थाने में जालसाजी का केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

डीघ विकास खंड के चकमानधाता गांव निवासी गुदरी यादव को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया गया था। प्रशासन की ओर से पहली किस्त जारी की गई, जो राकेश कुमार पुत्र लल्लन के खाते में पहुंची। लाभार्थी गुदरी लाल ने मंगलवार को जिलाधिकारी विशाख जी से जनता दर्शन में प्रकरण की शिकायत की। मामला गंभीर होने पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक को तलब किया। उसके बाद प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आनन-फानन में बीडीओ आजम अली को जांच अधिकारी नामित किया गया। उन्होंने तथ्यों की जांच की तो जालसाजी सामने आई। उन्होंने गोपीगंज थाने में ग्राम प्रधान मेहीलाल सेठ और निवर्तमान ग्राम पंचायत अधिकारी शशिधर मिश्र के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में किसी भी स्तर पर धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें