फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अंतर्जनपदीय एटीएम जालसाज गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। सप्ताह भर पूर्व भदोही के एक एटीएम से कार्ड बदलकर 70 हजार की जालसाजी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन शातिर जालसाज पुलिस के हत्थे चढ़ गए। क्राइम ब्रांच और पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। हालांकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। उनके पास से 30 हजार नकद, तमंचा और पांच किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। तीनों के खिलाफ पूर्वांचल के कई जिलों में लूट, हत्या, तस्करी का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दो अगस्त को भदोही निवासी अजय जायसवाल का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। क्षेत्राधिकारी भदोही परमहंस मिश्र को खुलासे की जिम्मेदारी दी गई। क्राइम ब्रांच प्रभारी नवीन तिवारी के नेतृत्व में टीम घटना के खुलासे में लग गई। सर्विलांस के माध्यम से इलेक्ट्रानिक साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निगरानी की गई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर धौरहरा पुलिया के पास से क्राइम ब्रांच ने आरोपी रामजीत यादव पुत्र रामपलट यादव निवासी बैरयाकाजी सरायख्वाजा जौनपुर, दिनेश कुमार प्रजापति पुत्र रामनाथ प्रजापति निवासी हरखमलपुर सरायख्वाजा जौनपुर, दिवाकर बिंद पुत्र छोटेलाल बिंद निवासी सैफपुर, जौनपुर को गिरफ्तार किया, जबकि अरुण यादव निवासी गुलालपुर जौनपुर भागने में सफल रहा। तीनों के पास से 30 हजार नकद, पांच किलो गांजा, एक तमंचा, तीन मोटरसाइकल, पांच एटीएम कार्ड, चार मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उनका चार लोगों का गैंग है। पूर्वांचल के कई जिलों में वह यूबीआई और यूको बैंक के एटीएम को टारगेट करते हैं। हैंग कराने के बाद एटीएम से पैसा निकाल लेते हैं। सभी के खिलाफ जौनपुर, बलिया, गाजीपुर समेत कई जिलों में हत्या, लूट, तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि जौनपुर में 2014 में चर्चित अटाला लूट एवं हत्याकांड में भी यह गिरोह शामिल था। कहा कि इनका 11 लोगों का गैंग है, जो पूर्वांचल में सक्रिय है। दूसरे जिले से सहयोग लेकर गैंग का पर्दाफाश किया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में सचिन कुमार झा, राधेश्याम कुशवाहा, इंद्र प्रकाश गौतम, ओम प्रकाश सिंह यादव, सिकंदर कुमार, अनंतलाल, नरेंद्र सिंह, सुभाष सिंह रहे। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें