फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दंपति समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में दंपती समेत तीन की मौत
विज्ञापन

सीतापुर/कमलापुर। कमलापुर में शनिवार को कार की टक्कर लगने से साइकिल सवार दंपती की मौत हो गई। जबकि खैराबाद में शुक्रवार की शाम टेम्पो पलटने से एक यात्री की मौत हो गई। एक अन्य हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

खैराबाद के ग्राम गेंधरिया निवासी राम खेलावन (48) अपनी पत्नी प्रेमा देवी (46) के साथ दवा लेने कमलापुर के कस्बा जलालपुर आया था। दवा लेने के बाद दंपती साइकिल से वापस चल दिए। जलापुर कस्बे के निकट ही एक कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे पति व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन दंपती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ खैराबाद में टोल प्लाजा के निकट सवारियों से भरा टेम्पो पलट गया। इससे टेम्पो में सवार खैराबाद के धरैंचा निवासी तुलसीराम (65) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान तुलसीराम की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सिविल लाइन मोहल्ले के करीब प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सरांय यूसुफ निवासी आदर्श(19) व शहर के मोहल्ला काजी सरांय निवासी शकील (20) घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें