वहिदानगर। ऊंज थाना क्षेत्र के वहिदानगर मोड़ के पास बुधवार को बाइक व साइकिल भिड़ंत में साइकिल सवार शिवशंकर तिवारी (70) निवासी धनापुर, दक्षिणी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है शिवशंकर साइकिल पर सवार होकर घर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया और वह साइकिल सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए।