फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के धक्के से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर में स्टेशन रोड मुल्ला तालाब के समीप शुक्रवार को दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। उसकी उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक की जान गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली क्षेत्र के मुल्ला तालाब निवासी आसिफ (22) पुत्र आलम शाह दोपहर लगभग 12 बजे मशाल टाकीज रोड निवासी एक मित्र की स्कूटी लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। अभी वह मुल्ला तालाब पर पहुंचने वाला था कि उसके आगे चल रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार जल्दी में था और उसे ट्रैक्टर की ट्रॉली से सिर में चोट लगी। जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर कुछ ही क्षणों में अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई। युवक के परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना पर पूर्व विधायक जाहिद बेग भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने जवान बेटे की मौत के बदले प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की।
--
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
भदोही। प्रदेश सरकार ने वाहन चलाने वाले के साथ साथ बैठने वाले के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया हुआ है। इसके बाद भी लोग हेलमेट लगाने को बोझ समझते हैं। आज जिन लोगों ने घटना को अपनी आंखों से देखा उनका कहना था कि युवक ट्रैक्टर के नीचे नहीं आया बल्कि उसे ट्रैक्टर की ट्रॉली से सिर में चोट लगी। यदि उसने हेलमेट पहना होता तो शायद चोट नहीं लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें