फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 पेटी अवैध शराब संग तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में अवैध शराब की तस्करी तेज हो गई है। शनिवार को क्राइम ब्रांच और चौरी पुलिस ने 41 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया। दो दिनों में दो तस्करों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

चुनावी सीजन शुरू होते ही जिले में अवैध शराब की खेप आनी शुरू हो गई है। प्रयागराज जिले के सीमावर्ती इलाकों में तैयार होने वाली शराब को सस्ती कीमत में लाकर तस्कर जिले में बेच रहे हैं। जिसे आगामी दिनों में चुनावी माहौल बनाने में प्रयोग किया जाएगा, हालांकि पुलिस और क्राइम ब्रांच ऐसे लोगों पर सख्ती कर रही है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और चौरी थाने की पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद पुत्र मोतीलील जायसवाल निवासी धन्नूपुर थाना हंडिया जिला प्रयागराज को 41 पेटियों में रखी 1845 शीशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेजा गया। दो दिनों में पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। दोनो प्रयागराज जिले के रहे। शुक्रवार को थानाध्यक्ष दुर्गागंज जेपी यादव, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, धर्मेंद्र पासवान, रामजी गौड़, गुल्लू कुमार, अवधेश कुमार गौड़, हैदर अली आदि के साथ गश्त के दौरान प्रयागराज जिले के सरायममरेज थानाक्षेत्र के तिलकट गांव निवासी सुरेश केसरवानी पुत्र राम सजीवन केसरवानी रात 11:00 बजे दुर्गागंज क्षेत्र के बौरीबोझ से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कार्टन में भरी 18 पेटियों में बंद 738 शीशी शराब और एक जाइलो वाहन यूपी 70 सीएफ 8318 बरामद की गई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। इसी तरह ज्ञानपुर पुलिस ने बालीपुर से वारंटी अमृतलाल, कोइरौना पुलिस ने 151 में कलिक मवैया से तीन, जबकि भदोही पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें