फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगीर को मारपीट कर लहुलुहान किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के रजपूरा चौराहे पर बीती रात मामूली सी बात पर दबंग युवकों ने एक युवक को मारपीट कर लहुलूहान कर दिया। बताया जाता है कि मरा हुआ समझ कर दबंग भाग गए तो सभासद संजय यादव ने उसे महाराजा वलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि मछली की दूकान मेें पहले हम के चक्कर में मारपीट हुई। बताया की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी हो कि जाकिर हुसैन पुत्र इदरीस राजगीर का कार्य करता है। रजपूरा बीडा कालोनी के फेज टू में रहता है। घायलावस्था में उसने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ रजपूरा चौराहे पर मछली की दुकान पर गया था। वहां पहले से दो युवक घात लगाकर बैठे थे जिन्होंने मारपीट कर घायल कर फरार हो गए। तहरीर में रुपया और मोबाइल भी छीन लेने का घायल ने आरोप लगाया। रात में ही घायल पड़े युवक को वार्ड के सभासद पहले कोतवाली लेकर आए जहां से राजकीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में दो लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी एसएन मिश्रा ने बताया कि मामला मछली की दूकान से शुरू हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें