फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से प्रधानाचार्य के निलंबन की अनुशंसा

विज्ञापन
बिस्कुट खाने के बीमार
विज्ञापन
भदोही। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय रयां में बिस्कुट खाने से 63 बच्चों के बीमार होने के मामले में बृहस्पतिवार को बिस्कुट सप्लायर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। साथ ही विद्यालय के अधीक्षक और प्रधानाचार्य को निलंबित करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी, हरिशंकर सिंह नेे बृहस्पतिवार को विद्यालय के मेस, भंडार और रसोईघर का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां उपलब्ध खाद्य पदार्थों की जांच की। जांच के बाद विद्यालय को बिस्कुट उपलब्ध कराने वाले ज्ञानपुर के ओम नमन ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर दिलीप कुमार गुप्ता के विरुद्ध कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया। उन्होंने शासन से प्रधानाचार्य पंकज पटेल के निलंबन की भी संस्तुति की है। सीडीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया विद्यालय के अधीक्षक और प्रधानाचार्य की लापरवाही सामने आई है। यदि बिस्कुट की गुणवत्ता की जांच की गई होती तो इस तरह की घटना न होती। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को प्रधानाध्यापक के निलंबन की कार्रवाई के लिए लिखा है। अधिकारियों ने इस बात पर भी गौर किया कि विद्यालय के अधीक्षक और प्रधानाचार्य दोनों का पंकज पटेल ही काम देख रहे थे। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह ने अब वहां नए प्रधानाचार्य की नियुक्ति की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालय की व्यवस्था नियमानुसार सुनिश्चित कराएं। दिशानिर्देश के तहत अब तक खाली चल रहे विद्यालय के स्टोर इचार्ज व छात्रावास सहायक पदों को भी भरने की कवायद शुरू कर दी गई है।

अस्पताल से छात्रावास पहुंचे बच्चे
भदोही। महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में बुधवार की शाम भर्ती बच्चों की तबीयत ठीक होने के बाद गुरुवार को सभी को अस्पताल से छुट्टी देकर छात्रावास भेज दिया गया। एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जयनरेश ने बताया कि सभी बच्चों को छोड़ दिया गया है। उधर विद्यालय में बृहस्पतिवार को सामान्य माहौल रहा। बच्चों ने रोज की तरह दोपहर का भोजन भी किया। बच्चों का हालचाल जानने विद्यालय में अभिभावकों का आना आज भी जारी रह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें