फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर नेता की हत्या के विरोध में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पिछले दिनों प्रतापगढ़ में मजदूर नेता और भाकपा माले के प्रतापगढ़ कमेटी के सदस्य जफर हुसैन की पीट- पीट कर हत्या के विरोध में माले कार्यकर्ताओं ने भदोही तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर सभा में संगठन के जिला सचिव, रामजीत यादव ने कहा कि भाजपा राज में गरीब, किसान मजदूर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। केंद्र सरकार अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकदमा लाद रही है ताकि लोग आवाज बुलंद न कर पाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में खुले में शौच कर रही महिलाओं का पालिका कर्मी वीडियो बना रहे थे। गरीब मजदूर जफर हुसैन का बस इतना दोष था कि उसने विरोध कर दिया था। इस पर संवेदनहीन पालिका कर्मियों ने मिल कर पीट- पीट कर उसकी हत्या कर दी।
बनारसी सोनकर ने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा ने किसानों के कर्जमाफी की घोषणा की थी लेकिन कर्ज माफी के बजाए उन्हें मौत मिल रही है। वित्त मंत्री खुद राज्यों को कर्जमाफी से आगाह कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि यदि कर्ज माफी करना है तो राज्य पहले खुद से फंड की व्यवस्था कर लें। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र हो या प्रदेश सरकार केवल जबानी वादों के तीर चलाए जा रहे हैं। कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अफसरों ने शहरी क्षेत्रों के गड्ढे पाट दिए और सीना ठोक रहे हैं जबकि खस्ताहाल सड़कें अभी भी उपेक्षित हैं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी आशीष कुमार को राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य रुप से धर्मराज गौतम, विजय यादव, सत्य नरायण, दिनेश पाल, राजनाथ गौतम, कबूतरा गौतम, फूला बिंद, नंद लाल गौड़, राम आधार, लालमनि सरोज, विनोद उपाध्याय, काशीनाथ यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें