फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के मर्यादपट्टी स्थित कब्रिस्तान में रविवार को शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया। शव दफनाने के लिए जब कब्र खोदा जा रहा था तभी एक व्यक्ति ने उसे अपनी भूमि बताते हुए कब्र खोदाने पर रोक लगा दी। मामला मोहल्ले में फैलते ही दोनो ही पक्षों से लोग मौके पर जुटने लगे। इस बीच किसी से सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। तहसील अधिकारियों द्वारा लेखपाल से भूमि की नाप कराने के बाद कब्र खोदने वाली भूमि कब्रिस्तान की पाई गई।
जानकारी हो कि मोहल्ले के 72 वर्षीय शुकरुल्ला का रविवार को निधन हो गया। उनके शव को दफनाने के लिए उनके परिजन रौजा गाजी मियां के समीप कब्रिस्तान में कब्र खोद रहे थे तभी सोहराब और बेलाल ने जमीन अपनी बताते हुए खुदाई रोकवा दी। इससे विवाद खड़ा हो गया। कुछ ही देर में वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए। जब लोगों द्वारा समझाने बुझाने के प्रयास व्यर्थ हुए तो किसी ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। कोतवाल श्रीकांत राय भी परेशान होकर मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मामला जमीन का होने से इसकी सूचना तहसीलदार भगवान दास को दी गई जो लेखापाल घनश्याम वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। आनन फानन में भूमि की नाप कराने के बाद उन्होंने कब्र के स्थान को गैर विवागित बताया और वहां शव दफनाने की अनुमति दी। जिसके बाद देर शाम शव सुपुर्देखाक किया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें