फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वहिदानगर। कोइरौना थानाक्षेत्र के मझगवां गांव में बृहस्पतिवार रात में एक विवाहिता की अबूझ हाल में मौत हो गई। सीओ ज्ञानपुर यादवेंद्र और एसओ धर्मेंद्र यादव ने मौके पर जाकर पूछताछ की। मामले में मायके पक्ष की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मझगंवा गांव निवासी महेश बिंद की शादी मुहम्मदपुर गाजीपुर की रिंकू देवी के साथ मई 2012 में हुई थी। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की सुबह मृतका का पति महेश मजदूरी करने के लिए गोपीगंज गया। उससे किसी बात से नाराज होकर रिंकू देवी ने बच्चों की पिटाई कर दी। इसको लेकर उसकी सास के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। शाम को अचानक रिंकू की तबीयत खराब हो गई। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की भोर में पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुबह 11 बजे खबर मिलने पर क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम गंगा घाट पर पहुंची। वहां लाश की कुछ अस्थियों का अवशेष एकत्रित किया। एसओ ने कहा कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र ने कहा कि जांच के लिए शव की अस्थियां एकत्रित की गई हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें