फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई (भदोही)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोठरा गांव के समीप जीटी रोड पर सोमवार दोपहर 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वाराणसी के मिर्जामुराद निवासी देवेंद्र सेठ गत एक दशक से कोठरा में किराए का कमरा लेकर पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। उनकी बेटी छाया (18) काशीराज इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ती थी। आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते परिवार के साथ छाया भी मजदूरी आदि करती थी। सोमवार दोपहर में कोठरा निवासी एक व्यक्ति के घर बर्तन धोने के बाद वह अपनी चाट की दूकान लगाने के लिए जीटी रोड पार करने लगी। उसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर एसओ शेषधर पांडेय मयफोर्स मौके पर पहुंचे। घायल छात्रा को सीएचसी औराई लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगने के बाद परिवारवाले अस्पताल पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसकी मां और बहन रोते-रोते कहने लगी कि बड़ी बहन की शादी के लिए उसने वजीफा का पैसा बचाकर रखा था। बहन की शादी में एलईडी देने के लिए कह रही थी, अब कौन देगा। वहीं, घटना के बाद वाहन चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें