फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत,दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के उगापुर बाजार में शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार लालजी की मौत हो गई। तो वहीं एक बंशराज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं चालक और वाहन को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ में लगी रही।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर-फुलवरिया निवासी लालजी बाइक पर सवार होकर बंशराज के साथ बेजवां निवासी अपनी बहन के दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। वह जैसे ही उगापुर बाजार पहुंचे मिर्जापुर-भदोही रोड से समधा रोड पर घूमने लगे। उसी दौरान जौनपुर की ओर से फर्राटा भरते आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। लालजी ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बंशराज लहुलूहान होकर सड़क पर तड़प रहा था। घटना की जानकारी होते ही मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव सहित चालक, वाहन को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल भेजवाया। उधर लालजी की मौत की खबर परिजनों को लगने पर कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें