फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो का शीशा तोड़कर उड़ाया रिवाल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज (भदोही)।
विज्ञापन

नगर के राजमार्ग चौराहे के पास सोमवार को पेट्रोल पंप व्यवसायी की स्कार्पियो का शीशा तोड़कर चोरों ने रिवॉल्वर, रिवॉल्वर का लाइसेंस, रायफल का लाइसेंस और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गाड़ी में रखे दो बैगों में लाइसेंसी रिवॉल्वर और अन्य कागजात के साथ 65 हजार रुपये नकदी रखे थे। चोरों ने दोनों बैग उड़ा दिए। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुनील दत्त दुबे ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

सुरियावां थानाक्षेत्र के कुसौड़ा गांव निवासी कमलेश दुबे अपने वाहन से गोपीगंज आए थे। दुबे के मुताबिक, गाड़ी को राजमार्ग चौराहे के पास खड़ी करने के बाद वह फोटोस्टेट करवाने चले गए। 10 मिनट बाद वापस लौटे तो स्कार्पियो के साइड का शीशा टूटा मिला और अंदर रखे दो बैग गायब थे। कमलेश दुबे ने बताया कि बैग में एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, उसका लाइसेंस, एक राइफल का लाइसेंस, 65 हजार रुपये नगद, चेकबुक समेत अन्य जरूरी कागजात थे। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुनील दत्त दुबे ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया। गौरतलब है कि गोपीगंज में गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। पूर्व में भी वाहनों के शीशे को तोड़कर चोरी करने की घटनाएं पड़ाव से लेकर बस स्टैंड के बीच कई बार हो चुकी हैं। सोमवार को फिर बदमाशों ने शीशा तोड़कर चोरी कर ली। भुक्तभोगी की तहरीर लेकर पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें