फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहर्ताओं के चंगुल से भाग निकला युवक

विज्ञापन
भदोही एमबीएस अस्पताल मे लाया गया अपहर्ताओं के चंगुल से भागा अचेत युवक - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के पकरी रेलवे क्रासिंग के पास गांव में मंगलवार की देर शाम अचेत हाल में मिले लगभग 23 वर्षीय युवक को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके गले पर किसी धारदार वस्तु से चोट के निशान हैं। युवक की पहचान खेतासराय (जौनपुर) के विकास यादव के रूप में की गई है। उपचार के बाद होश में आए युवक ने बताया कि उसे एक वाहन सवार तीन लोगों ने अगवा कर लिया था। भदोही के पकरी में किसी तरह कार का गेट खोल कर भागने में सफल हो गया। अस्पताल में युवक ने कोतवाल श्रीकांत राय को बताया कि उसे एक कार सवार तीन युवकों ने अगवा किया था। वह नहीं बता पाया कि उसे कहां से अगवा किया गया। भदोही के पकरी में वह गाड़ी धीमी होने पर कूद कर भागा और पकरी गांव पहुंचा। वहां पर खाट देख कर उसी पर गिर गया। जुट गए ग्रामीणों ने डायल-112 को सूचित कर बुलाया। कोतवाल भी सूचना पर पहुंचे।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि युवक के उपचार के बाद ही पूरा मामला खुलेगा। उसकी बताई बातों पर विचार किया जा रहा। बताया कि युवक उल्टी कर रहा है। जिससे उसके जहरखुरानी का शिकार होने का आंदेशा भी है। सूचना पर परिजन भदोही के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें