फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हालात में ट्रेन से कटकर पुलिस कर्मी की मौत

विज्ञापन
सिपाही विनय कुरील। फाइल फोटो। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
जंगीगंज। कोइरौना थाने में तैनात एक सिपाही की मंगलवार की देर रात सरायजगदीश हॉल्ट के समीप रहस्यमय परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह साथी पुलिस कर्मियों के साथ एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। उसके साथ कुछ महिला सिपाही भी थीं। प्रथम दृष्ट्या पुलिस इसे एकतरफा प्यार में आत्महत्या का मामला मान रही है। उधर सिपाही के परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के सरायजगदीश हॉल्ट के समीप बुधवार की सुबह एक सिपाही का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। बाद में उसकी पहचान कोइरौना थाने पर तैनात चंदौली जिले के डहिया-बबुरी निवासी विनय कुमार कुरील (25) पुत्र राज कुमार के रूप में हुई। पता चला कि रात्रि एक बजे के आसपास चौरीचौरा एक्सप्रेस से कटकर उसकी मौत हो गई। जंगीगंज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक के पास खड़ी बाइक को साथ ले गई। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार पूरे दिन गर्म रहा।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि सिपाही मंगलवार की रात अपने साथी सिपाही अरविंद की बर्थडे पार्टी में गया था। वहां चार महिला और पांच पुरुष सिपाही थे। उस समय उसने थोड़ी शराब भी पी ली थी। बर्थडे के बाद महिला सिपाही अपने रूम पर जाने लगी तो वह भी उसके पीछे जाने लगा। इस पर उसने अरविंद को फोन कर बताया कि विनय पीछे आ रहा है। इस पर वह सिपाही उसे लेकर कमरे पर गया और सुलाया। इस बीच सुबह खबर मिली कि विनय की रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है। इससे प्रतीत होता है कि यह एकतरफा प्रेम का मामला हो सकता है। दूसरी ओर मृतक सिपाही के पिता राजकुमार ने हत्या का आरोप लगाया। कहा कि जिस तरह की कहानी बताई जा रही है, उससे यह मामला हत्या का लगता है। इस पर पुलिस कप्तान ने कहा कि इसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

मौत बनी अबूझ पहेली, आत्महत्या या हत्या
ज्ञानपुर। पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे परिजनों के मुताबिक विनय कुरील 2018 बैच का सिपाही था। वह अपने कार्य के प्रति हमेशा तत्पर रहता था। दो भाइयों में छोटा विनय कॅरियर को आगे ले जाने के लिए पढ़ाई भी कर रहा था। सरायजगदीश हॉल्ट के पास ही उसका एक साथी सिपाही किराए के कमरे में रहता है। उसने उसे बर्थडे पार्टी में बुलाया था। देर रात चौरीचौरा एक्सप्रेस से कटकर जान दे देना अबूझ पहेली बनकर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें