फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह में पीटे घायल की मौत, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर की गई पिटाई में घायल गुलाबधर बिंद की शनिवार को उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। ग्रामीण उग्र हो गए। गांव वालों का गुस्सा देखते हुए मौके पर तहसीलदार भदोही पहुंचे। घटना में घायल आठ लोगों में चालक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कुसौली गांव से दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

ऊंज थानाक्षेत्र के कुरमैचा गांव निवासी गुलाबधर बिंद (52) शुक्रवार को अपनी सास की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए ससुराल दानूपुर पूरब पट्टी गांव आए थे। शव को ट्रैक्टर से लेकर ग्रामीण दोपहर ढाई बजे रामपुर घाट गए। शाम को लौटते समय गोपीगंज के खोरावीर के पास बाइक सवार कुछ लोगों ने बच्चा चोर की अफवाह फैला दी और उस ट्रैक्टर का पीछा कर लिया। ट्रैक्टर को रास्ते में खड़ा कर पत्थर और डंडे से पीटने लगे। इससे गुलाबधर बिंद, मुरलीधर बिंद, लालमणि बिंद, घूरहू, रमापति, रामआसरे, मिथिलेश, पकौड़ी लाल समेत आठ लोग घायल हो गए थे। कुछ लोगों ने गुलाबधर पर फावड़े से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह खबर मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची।
घायल गुलाबधर बिंद को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए कई थानों की पुलिस को गांव में तैनात कर दिया गया। भदोही तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। वहीं घटना में घायल चालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मौत की खबर मिलने के बाद से ही दानूपुर पूरबपट्टी गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए हैं। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने गाड़ी मालिक की निशानदेही पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों कुसौली गांव के निवासी बताए गए। दोनों से अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस मामले में सक्रिय हुई तो घटना को अंजाम देने वालों में अन्य की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें