फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर चोरों ने उड़ाया तीन लाख के इलेक्ट्रानिक सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। भदोही कोतवाली क्षेत्र की मोढ़ बाजार में मंगलवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने दुकान में सेंध लगा कर दो लाख से अधिक के इलेक्ट्रानिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस की शिथिल कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की जाती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

पुरानी बाजार मोढ़ निवासी मनीष सिंह उर्फ चंदन पुत्र अशोक सिंह मोढ़ बाजार में इलेक्ट्रानिक की दुकान चला कर जीविकोपार्जन करते हैं। मंगलवार की रात में दुकान बंद कर वह घर चले गए। इसी बीच मौका देख चोरों ने एक्जास्ट फैन लगे स्थान पर सेंधमारी करते हुए दुकान में घुस कर 10 इनवर्टर की बैटरी, एक मिक्सर सहित अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकानदार जब दुकान खोलने पहुंचा तो तोड़ कर फेंके गए एक्जास्ट फैन और बिखरे सामान देखकर अवाक रह गया। दुकान के अंदर पहुंचने पर सामान गायब मिले। शोरगुल सुनकर आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल घटना की जानकारी चौकी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। सामान की खोजबीन शुरू करने पर रेलवे लाइन के किनारे कुछ बिखरे सामान मिले, लेकिन तमाम कीमती सामान का अता-पता नहीं चल सका। वहीं पुलिस के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चार पहिया वाहन दुकान के सामने खड़ी होने से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वजनी सामान को कोई दो-चार लोग नहीं ले जा सकते थे। इसलिए चोर पूरी प्लानिंग के तहत चार पहिया वाहन से आए होंगे और सामान लाद कर चले गए। पुलिस दुकानदारों से पूछताछ कर हर पहलू को संज्ञान में लेते हुए जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें