बीती दस मई की रात महिला की हत्या के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए देवर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रथम दृष्टया मिली जानकारी के अनुसार पांच साल से एक दूसरे से आपसी संबंध में थे। भाभी ने दूरी बनाई तो आरोपी को नागवार गुजरा और उसने जघन्य अपराध को अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपी को अलमऊ मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के डेरवां के पास शनिवार की रात पार्वती देवी की हत्या उसके चचेरे देवर जैकी ने दूरी बनाने के कारण किया था। रविवार की देर रात पुलिस ने आरोपी देवर को अलमऊ हाल्ट मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में शामिल चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में उसने सभी राज उगल दिए।
विज्ञापन
कोतवाली के जगन्नाथपुर गांव में 10 मई की रात में गांव निवासी पार्वती देवी के गले पर उसके चचेरे देवर रामकुमार उर्फ जैकी ने धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। जिला अस्पताल से उसे बीएचयू रेफर किया गया। जहां 11 मई को सुबह उसकी मौत हो गई। मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जैकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को देर रात अलमऊ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका पार्वती से उसके पांच साल से संबंध थे। कुछ विवाद के कारण वह अलग हो गई। इसके आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आरोपी को जेल भेजा गया है।