फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना को लेकर उठे विरोध के स्वर, डीएम से गुहार

Wed, 04 Nov 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंगलवार को सुरियावां क्षेत्र के अभियां में वार्ड आठ के हारे प्रत्याशी के समर्थन में चक्काजाम किया गया तो वार्ड 27 के प्रत्याशी के साथ ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


वार्ड 22 के प्रत्याशी शरद चंद्र सोनकर ने डीएम को पत्रक देकर दोबारा मतगणना कराने की मांग की।


वार्ड 22 के प्रत्याशी शरद चंद सोनकर ने जिलाधिकारी को दिए पत्रक में आरोप लगाया कि वार्ड में उन्होंने सर्वाधिक मत प्राप्त किया, लेकिन चौथे नंबर के प्रत्याशी को विजेता घोषित किया गया।

 कहा कि वार्ड 22 एससी के लिए आरक्षित है। जबकि विजेता प्रत्याशी एससी नहीं है। इसी तरह वार्ड आठ के प्रत्याशी धर्मेंद्र कन्नौजिया के समर्थन में मंगलवार को दर्जन भर से अधिक लोगों ने अभियां बाजार में चक्काजाम किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि प्रशासन की मनमानी से कन्नौजिया को हराकर दूसरे को विजेता घोषित किया गया। जाम की खबर लगने के बाद सुरियावां थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से हटाया।

 वार्ड 27 के आधा दर्जन प्रत्याशियों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रत्याशियों ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर पुनर्मतगणना की मांग की। प्रत्याशी संजय, पदम भूषण भारती, दयाशंकर, रमेश चंद्र, रामसजीवन ने आरोप लगाया कि मतगणना अधिकारियों और कर्मचारियों ने दूसरे को विजेता घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें