इस दौरान कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की आवाजाही भी हुई। इससे पूरे दिन माहौल गहमागहमी भरा रहा। प्रमाण पत्र मिलने के साथ ही समर्थक जहां-तहां जीत का जश्न मनाने में जुट गए।
एक नवंबर को सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना सोमवार को देर रात तक चलती रही। 27 जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना के बाद सोमवार देर रात तक परिणाम की घोषणा नहीं की जा सकी थी।
मंगलवार को सुबह सभी विजेताओं के परिणामों की घोषणा की गई। सुबह 11 बजे के बाद विजेता सदस्यों ने संबंधित आरओ से प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
वार्ड संख्या एक के प्रत्याशी प्रमोद कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमरेश चंद्र मिश्र को 926 मतों से हराया। प्रमोद को 4564 वोट मिले। वार्ड दो से ब्रहमा सिंह 2557 मत पाकर विजयी घोषित किए गए जबकि तहसीलदार सिंह 2459 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वार्ड तीन से सचिन यादव 2041 मत पाकर विजयी हुए और जयप्रकाश 1324 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वार्ड चार में सुनीता यादव 3802 मत पाकर विजयी रहीं और वंदना तिवारी 3166 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। वार्ड पांच में सुरभि पटेल 5259 मत पाकर विजयी घोषित की गईं और लालती यादव 2399 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं, वार्ड छह में परदेशी वनवासी 3738 मत पाकर विजयी हुए और बांके बहादुर 2238 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। वार्ड सात में सचिन त्रिपाठी 4634 मत पाकर विजयी हुए और अशर्फी 3863 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे, वार्ड आठ में संदीप कुमार 1902 पाकर विजेता हुए और धर्मेंद्र कन्नौजिया 1899 मत पाकर उप विजेता घोषित किए गए। वार्ड नौ में बनवारी लाल 3228 मत पाकर विजेता और कमलेश कुमार 2547 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे, वार्ड 10 में प्रमिला देवी 3117 मत पाकर विजेता और मंजूलता 2416 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। वार्ड 11 में सुनीता देवी 4233 वोट पाकर विजयी रहीं, जबकि
जीरा देवी ने 4093 मत पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, वार्ड 12 में कु. दीपिका 3554 मत पाकर विजयी रहीं और अनीता बिंद 2398 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं, वार्ड 13 में कल्पनाथ 3756 मत पाकर विजेता बने, जबकि भरतलाल 2167 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे, वार्ड 14 में सुरेश चंद मिश्र 3835 मत पाकर विजेता हुए और रामधनी यादव 2679 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे, वार्ड 15 में दिवाकर शुक्ल 5237 मत पाकर विजेता हुए जबकि राजीव कुमार 2460 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे, वार्ड 16 में अखिलेंद्र सिंह 2350 मत पाकर विजेता हुए और अनिल कुमार 1901 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे, वार्ड 17 में काजल यादव 7474 मत पाकर विजेता हुईं, जबकि रमेशचंद्र यादव 2434 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे, वार्ड 18 में भूपेंद्र यादव 4019 मत पाकर विजेता बने और राहुल दुबे 3711 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे, वार्ड 19 में सीता देवी 4975 मत पाकर विजेता बनीं, जबकि धनराज 1983 मत पाकर उप विजेता हुए, वार्ड 20 में मंजू मिश्रा 6146 मत पाकर विजेता हुईं और रन्नो देवी 4177 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं, वार्ड 21 में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामलली मिश्रा 13222 मत पाकर विजेता हुईं जबकि रुक्मिणी देवी 3592 मत पाकर दूसरे नंबर पर रहीं, वार्ड 22 में विनोद कुमार 2483 मत पाकर विजेता बने और शरद चंद 2463 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे, वार्ड नंबर 23 में निर्मला देवी 4335 मत पाकर विजेता घोषित की गईं, जबकि कंचन देवी 4004 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं, वार्ड 24 में रीना सोनकर 3260 मत पाकर विजेता बनीं, जबकि रिंकी देवी 2861 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं, वार्ड 25 में सावित्री पाल 2942 मत पाकर विजेता बनीं और गायत्री देवी 2867 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, वार्ड 26 में अनीशा देवी ने 6563 मतों से विजय हासिल की जबकि लक्ष्मी देवी 3570 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, वार्ड 27 में राहुल कुमार 2811 मतों के साथ विजेता घोषित किए गए और राम मोहन 2462 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।