सभा का उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दिकी ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री जन-जन तक हितकारी योजना पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। हर वर्ग के लिए योजनाएं चल रही हैं। सरकार ने तीन साल में ही अपने सभी वायदे को पूर्ण किया।
भदोही विधायक जाहिद बेग ने सरकार की ओर से हुए विकास कार्यों का बखान किया। उन्होंने कहा कि दुर्गागंज क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के मद्देनजर नया सरकारी अस्पताल खोला जाएगा। जिला प्रभारी कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन का कल्याण कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा को इसका फायदा मिलेगा। इसी तरह पूर्व मंत्री रामरति बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव, विकास यादव ने भी सभा को संबोधित किया।
इस मौके पर धर्मेन्द्र, सचिन यादव, शोभनाथ, वंशराज यादव, मो. रऊफ, मो. मजीद अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नान्हक यादव और संचालन मुनौव्वर अली ने किया।