आस्ट्रेलिया के एडिलेड
में रविवार को सुबह नौ बजे से शुरू हुए मैच को देखने के लिए लोग घरों से
बाहर नहीं निकले। अवकाश का दिन होने से लोग निश्चिंत होकर टीवी सेट के
सामने बैठकर मैच का लुत्फ उठाते रहे। दोपहर तक टीम इंडिया की पाली खत्म हुई
तो अंतिम ओवरों में कम रन बनने की कयासबाजी लगने लगी। पाकिस्तान ने जब
पारी शुरू की तभी से मैच ईधर-उधर होता रहा। शाम करीब पांच बजे जैसे ही
पाकिस्तान का अंतिम विकेट 224 रन पर गिरा लोग खुशी से झूम उठे। ज्ञानपुर,
गोपीगंज, घोसिया, औराई, चौरी सहित अन्य इलाकों में लोगों जमकर आतिशबाजी की।
मोढ़ संवाददाता के अनुसार, पाकिस्तान पर टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत
के बाद मोढ़ चौराहा, करियावं रोड, कस्तूरीपुर चौराहे, बदलीपुर मोड़ पर
युवाओं ने जमकर आशिताबाजी की। खुशी जताने वालों में रवि यादव, देवेश
मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद यादव, सैय्यद इसरार अहमद, परवेज अहमद, बाल मुकुंद
दूबे, हरिलाल यादव, कमलेश पाल, डा. विधि नारायण यादव, हीरामणि यादव सहित कई
लोग मौजूद रहे।