फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 141 छात्र-छात्राओं ने कराई काउंसलिंग

Sun, 24 Jul 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
केएनपीजी कॉलेज में काउंसलिंग के लिए पहुंचीं छात्राओं का प्रमाण पत्र चेक कर अंदर भेजतीं डॉ. कामिनी वर्मा।
विज्ञापन
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शुरू हो गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले दिन शांतिपूर्ण माहौल में 141 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग के बाद फीस जमा कर प्रवेश लिया। इस बार अभ्यर्थियों की तादाद कम होने के कारण शांतिपूर्ण माहौल में काम हो रहा है। कैंपस गेट के अंदर काउंसलिंग के लिए छात्रों को जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा था। 
विज्ञापन

प्रवेश के लिए आधा दर्जन से अधिक काउंटरों पर हो रही काउंसलिंग का प्राचार्य डॉ. ललित मोहन जोशी, चीफ प्राक्टर डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी,परीक्षा प्रभारी डॉ. आरएन शर्मा भ्रमण कर जायजा लेते रहे। बीएड विभाग में विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए गणित और जीव विज्ञान के अलग-अलग काउंटर थे। दोनों काउंटरों पर कुल 59 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। इसके अलावा कला संकाय के काउंटरों पर 58 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग कराई। जबकि कुल 24 छात्रों ने वाणिज्य संकाय में प्रवेश लिया। काउंसलिंग के बाद छात्रों को कमेटीवार फीस जमा करने के लिए व्यवस्था की गई है। फीस जमा करते ही उन्हें परिचय पत्र जारी किया जाता रहा। प्राचार्य डॉ. ललित मोहन जोशी ने बताया कि पहले दिन कुल 141 सीटों पर स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हुआ है। विज्ञान संकाय में सर्वाधिक और वाणिज्य संकाय में कम प्रवेश हुआ है। बताया कि मेरिट से प्रवेश लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें